UPTak Baithak Logo

मेरे बच्चे को जिंदगी दे दीजिए... कानपुर से आईं बुजुर्ग मां ने कैंसर पीड़ित बेटे के लिए CM योगी से की अपील और अगले ही पल इलाज शुरू!

जनता दर्शन में CM योगी ने दिखाया मानवीय चेहरा. कानपुर से आई गरीब मां की कैंसर पीड़ित बेटे को बचाने की गुहार पर योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एंबुलेंस भेजकर इलाज शुरू करवाया.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Janta Darshan
सीएम योगी के जनता दर्शन के दौरान की एक तस्वीर.
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ अपने जनता दर्शन कार्यक्रम में कैसे लोगों के लिए उम्मीद की किरण बन रहे हैं इसकी बानगी सोमवार सुबह देखने को मिली. इस वक्त शारदीय नवरात्रि का पावन समय चल रहा है. इसी दौरान सीएम योगी ने जनता दर्शन में आई एक बुजुर्ग मां को उसकी सबसे बड़ी चिंता से उबारने का काम किया है. आपको बता दें कि सोमवार सुबह आयोजित 'जनता दर्शन' में कानपुर के रायपुरवा की एक 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपना दर्द लेकर सीएम योगी के पास पहुंची थीं. तब आंखों में मजबूरी और उम्मीद दोनों साफ नजर आईं.