लेटेस्ट न्यूज़

UGC ने डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड में साइकोलॉजी डिग्री को किया बैन, 2025-26 के सेशन के लिए हुआ ये फैसला

यूजीसी ने मनोविज्ञान के डिस्टेंस लर्निंग कोर्स पर रोक लगा दी है, जिससे 1.3 लाख से ज्यादा छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. अब मनोविज्ञान को राष्ट्रीय सहयोगी और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स कमीशन के अधीन लाया गया है. छात्रों और शिक्षकों में इस फैसले को लेकर चिंता बढ़ी है, और वे इसकी समीक्षा की मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने मनोविज्ञान के डिस्टेंस लर्निंग यानी दूर से पढ़ाई करने वाले कोर्स पर रोक लगा दी है. इस फैसले से देश भर में 1.3 लाख से ज्यादा छात्रों की पढ़ाई और करियर की योजना पर असर पड़ा है. इसमें वो छात्र भी शामिल हैं जो अभी मनोविज्ञान के अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट कोर्स कर रहे हैं और वे भी जिनके पास पहले से इस विषय में डिग्री है, लेकिन अब उन्हें अपनी डिग्री की वैधता को लेकर चिंता है.