लेटेस्ट न्यूज़

57000 प्रधानों, सदस्यों से सीएम योगी ने वर्चुअल की बात! एक से एक सक्सेस स्टोरी सामने आईं

सीएम योगी ने 57000 ग्राम प्रधानों, सदस्यों से वर्चुअल संवाद कर 'विकसित यूपी@2047' विजन पर चर्चा की. गांवों में हुए अभूतपूर्व विकास और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक सफलता की कहानियां सामने आईं.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath, Gram Pradhan Samvad, Viksit UP 2047
CM Yogi Adityanath, Gram Pradhan Samvad, Viksit UP 2047
social share
google news

पिछले 8 सालों में उत्तर प्रदेश के गांवों ने भी विकास की एक तगड़ी बयार देखी है. सीएम योगी ने शुक्रवार को जब प्रदेश के 57000 गांव प्रधानों और सदस्यों से वर्चुअल संवाद किया, तो गांवों से सफलता की एक से एक कहानियां सामने आईं. ग्राम प्रधानों ने बताया कि कैसे उनके गांवों में बदलाव की एक बयार बह रही है, जिससे हर एक तबका और शख्स सशक्त बन रहा है, आत्मनिर्भर हो रहा है. सीएम योगी ने इस वर्चुअल संवाद में गांवों के बदलते चेहरे और विकसित यूपी@2047 के विजन पर खुलकर चर्चा की. यह संवाद नवरात्रि के मौके पर ‘विकसित यूपी@2047 संवाद शृंखला’ के तहत आयोजित हुआ.