लेटेस्ट न्यूज़

पहलगाम पोस्ट को लेकर नेहा सिंह राठौर नहीं हुई पुलिस के सामने पेश, हाजिरी माफी लगाते हुए ये कहा

UP News: पहलगाम आतंकी हमले की पोस्ट को लेकर नेहा सिंह राठौर को हाल ही में हाईकोर्ट से फटकार मिली थी. इसी बीच आज उन्हें पुलिस के सामने पेश भी होना था. मगर उन्होंने अब पुुलिस से ये अपील की है.

ADVERTISEMENT

Neha Singh Rathore, Neha Singh Rathore News, Neha Singh Rathore case, allahabad high court, allahabad high court news, allahabad high court case, up news, नेहा सिंह राठौर, पहलगाम आतंकी हमला, यूपी न्यूज, इलाहाबाद हाईकोर्ट
Neha Singh Rathore
social share
google news

UP News: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट लिखी थी, जिसपर भारी हंगामा हुआ था. उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था, जिसके खिलाफ नेहा सिंह राठौर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी और केस रद्द करने की मांग की थी. बता दें कि हाईकोर्ट ने नेहा सिंह राठौर की झटका देते हुए, उनकी याचिका को रद्द कर दिया था और उन्हें आदेश दिया था कि वह मामले की जांच कर रहे अधिकारी के सामने पेश हो.