गले में रस्सी बांधकर बिल्ली का बच्चा समझ तेंदुए के बच्चे को घुमाया, सामने आई सच्चाई तो उड़े होश
Meerut News: तेंदुआ का बच्चा बिल्ली की तरह ही दिखता है. कई लोग उन्हें पहचानने में धोखा खा जाते हैं. कुछ यही हुआ मेरठ के…
ADVERTISEMENT

Meerut News: तेंदुआ का बच्चा बिल्ली की तरह ही दिखता है. कई लोग उन्हें पहचानने में धोखा खा जाते हैं. कुछ यही हुआ मेरठ के किठौर में रहने वाले बच्चों के साथ. मेरठ के किठौर क्षेत्र के एक आम के बाग में तेंदुए का बच्चा मिला, जिसे बच्चे बिल्ली का बच्चा समझ उसके साथ खेलने लगे. उसे जमीन पर खूब इधर-उधर दौड़ाया. यही नहीं उसके गले में रस्सी बांधकर बगीचे में घुमाया. इसी बीच बगीचे की रखवाली करने वाला युवक भी वहां पहुंचा और देखा तो वह तेंदुए का बच्चा था.