लेटेस्ट न्यूज़

चुनाव में BJP की जीत पर अलग ही तर्क निकाल लाए योगेंद्र यादव, Video हो रहा वायरल, देखिए क्या बोले

बीजेपी की जीत पर योगेंद्र यादव ने दिया चौंकाने वाला तर्क, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. आखिर उन्होंने ऐसा क्या कहा? यहां जानिए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
तस्वीर: इंडिया टुडे.
social share
google news

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के आए रुझानों से अब लगभग स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने जा रही है. रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सौरभ भारद्वाज सहित सत्तारूढ़ दल के कई अन्य प्रमुख नेता चुनाव हार गए हैं. हालांकि, मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना कालकाजी विधानसभा सीट से जीत गई हैं. इस बीच भारत जोड़ो अभियान के संयोजक और रीजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने बड़ा बयान दिया और बताया है केजरीवाल दिल्ली में क्यों हारे. वहीं, आपको यह भी बता दें कि भाजपा के लिए आज दिन खुशियों से भरा हुआ है. यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रचंड लीड के साथ चुनाव जीतती हुई नजर आ रही है.