लेटेस्ट न्यूज़

Vrindavan Biker Menace: वृंदावन में कानून को चुनौती: परिक्रमा मार्ग पर बेलगाम बाइकर्स, श्रद्धालुओं की सुरक्षा खतरे में; पुलिस पर उठे सवाल

Vrindavan News: वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइकर्स द्वारा स्टंट करने और साइलेंसर से तेज आवाज निकालने के वीडियो वायरल होने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Vrindavan News: धर्मनगरी वृन्दावन में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. वृन्दावन कोतवाली प्रभारी अधिकतर समय शहर भ्रमण में रहते हैं, बावजूद इसके ना तो शहर की यातायात व्यवस्था सुधर रही है और ना ही जाम की समस्या कम हो रही है. इसके चलते बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं. पुलिस का खौफ भी धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है.