संभल SP केके बिश्नोई की दुल्हन बनीं बरेली ASP अंशिका वर्मा, दोनों की केमिस्ट्री की हो रही चर्चा
IPS KK Bishnoi and Anshika Verma Shadi:यूपी के चर्चित IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा ने रचाई शादी. जोधपुर के अजीत पैलेस में घुटनों पर बैठकर एसपी ने पहनाई जयमाला. गोरखपुर से शुरू हुई थी संभल के एसपी और बरेली की एएसपी की लव स्टोरी.जोधपुर में आज होगा ग्रैंड रिसेप्शन.
ADVERTISEMENT

IPS KK Bishnoi and Anshika Verma Shadi
IPS KK Bishnoi and Anshika Verma Shadi:संभल के SP केके बिश्नोई और बरेली की ASP अंशिका वर्मा शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की शादी जोधपुर के अजीत पैलेस में धूमधाम से हुई. शादी के लिए IPS अंशिका वर्मा ने रेड कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था. वहीं केके बिश्नोई ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में खूब जंच रहे थे. शादी के दौरान के खास पल तब देखने को मिला जब अंशिका वर्मा के वरमाला पहनाते वक्त केके बिश्नोई झुकर अपने घुटनों पर बैठ गए.इस दौरान बैकग्राउंड में कैलाश खेर का ओ री सखी मंगल गाओ री' गाना बज रहा था जिससे पूरा माहौल फिल्मी सीन जैसा नजर आ रहा था.