नोएडा में रैली के बाद अचानक मायावती के गांव में इस नेता के घर पहुंच गए अखिलेश यादव, फिर ये हुआ
Akhilesh Yadav in Badalpur Village: अखिलेश यादव का दादरी में शक्ति प्रदर्शन. रैली के बाद मायावती के गांव बादलपुर पहुंचे सपा प्रमुख, गजराज सिंह नागर के घर की गुप्त बैठक. 2027 के लिए गुर्जरों से किया बड़ा वादा. लखनऊ में बनेगा भव्य स्मारक.
ADVERTISEMENT

Akhilesh yadav in badalpur
Akhilesh Yadav in Badalpur Village:समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 29 माार्च को ग्रेटर नोएडा के दादरी में रैली की. इसके जरिए उन्होंने पश्चिमी यूपी की 140 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश की है. कार्यक्रम की कमान राजकुमार भाटी और अतुल प्रधान जैसे कद्दावर गुर्जर नेताओं के हाथ में थी. अखिलेश यादव ने न केवल सम्राट मिहिर भोज को पुष्पांजलि अर्पित की बल्कि गुर्जरों की पहचान 'पगड़ी' पहनकर इस समाज के साथ अपने जुड़ाव का सीधा संदेश दिया.