लेटेस्ट न्यूज़

मेरा बच्चा एक्सपायर हो गया... आजमगढ़ में बिलखती मां को देख कलेजा फट जाएगा, 5 बच्चे कैसे मरे?

Azamgarh news: आजमगढ़ के मिर्ज़ापुर ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले सीधा सुल्तानपुर गांव में पिछले 10 दिन के भीतर पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

Azamgarh news
Azamgarh news
social share
Google CTA

Azamgarh news: आजमगढ़ के मिर्ज़ापुर ब्लॉक के अन्तर्गत आने वाले सीधा सुल्तानपुर गांव में पिछले 10 दिन के भीतर पांच मासूम बच्चों की मौत हो गई. लोग आरोप लगा रहे हैं कि ये मौत "घलाघोटू" नामक बीमारी से हुई है जबकि प्रशासन साफ़-सफ़ाई और टीकाकरण करके अपनी ज़िम्मेदारी से पीछे हट गया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी फेसबुक पर इससे जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि सुल्तानपुर गांव में पूरी नट बस्ती गला घोटू बीमारी के संक्रमण की चपेट में है. इस पोस्ट में एक महिला रो-रोकर बता रही है कि कैसे उसके बेटे का गला सूजा और उसकी मौत हो गई.