लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार का शव पहुंचते ही उनके घर 'फाटक' पर उमड़ी भीड़, विधायक भतीजे सुहैब ने की ये अपील

बांदा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के एक समूह द्वारा पोस्टमॉर्टम किए जाने के बाद माफिया मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर जिले के मोहम्‍दाबाद यूसुफपुर स्थित उसके पैतृक निवास लाया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mukhtar Ansari Death News: बांदा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के एक समूह द्वारा पोस्टमॉर्टम किए जाने के बाद माफिया मुख्तार अंसारी के शव को गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद यूसुफपुर स्थित उनके पैतृक निवास लाया गया है. बता दें कि आज यानी 30 मार्च को यहां माफिया मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. अंसारी के अंतिम संस्कार से पहले उनके आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. मौके पर इस वक्त लोगों का हुजूम मौजूद है. इस बीच मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक और मुख्तार अंसारी के भतीजे सुहैब अंसारी ने लोगों से अपील की है.