लेटेस्ट न्यूज़

Agra: दोस्त के साथ जा रही थी पत्नी, वीडियो बनाकर वायरल करना पति को पड़ गया भारी

आगरा में पुरूष मित्र के साथ जा रही पत्नी का वीडियो बनना पति को भारी पड़ गया है. पति ने पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

आगरा में पुरूष मित्र के साथ जा रही पत्नी का वीडियो बनना पति को भारी पड़ गया है.

पति ने पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इधर पत्नी ने पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है.

थाना शाहगंज में दर्ज कराये मामले में पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति रोजाना उसे अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता है.

पत्नी का कहना है कि उसका पति के साथ तलाक का केस चल रहा है.

पति उसे लगातार परेशान कर रहा है. उसका पीछा कर रहा है.

महिला की शिकायत पर शाहगंज थाना पुलिस ने पति राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

महिला का कहना है कि वो अपने भाई के दोस्त के साथ जा रही थी.

पति ने पीछा किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

पढ़ें ऐसी खबरें…