लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में नवंबर में ही दिसंबर जैसी सर्दी! मौसम विभाग ने Cold Wave को लेकर दी ये चेतावनी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों तक रात का तापमान 10°C से नीचे जा सकता है. कई जिलों में हल्की शीतलहर चलने की संभावना है. दिन में धूप से मिलेगी थोड़ी राहत.

ADVERTISEMENT

Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने ताजा अपडेट दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से यूपी में रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है. आसमान साफ रहने और ठंडी हवाओं के कारण बीते कुछ दिनों से दिन और रात के तापमान सामान्य से काफी कम बने हुए हैं.