CM सुवेंदु के PA मर्डर केस में निर्दोष साबित होने की बाद बलिया के राज सिंह ने बनाया वीडियो, बोला- जवाब देने आ रहे हैं...
Suvendu Adhikari PA Murder Case: CM सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्या केस की वजह से चर्चा में आए राज सिंह का फेसबुक वीडियो आया सामने. 21 सेकंड के वीडियो में जय श्रीराम बोलते हुए कहा- 'सबको जवाब देने आ रहे हैं.'
ADVERTISEMENT

Photo: Raj Singh
Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस की तरफ से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. दरअसल, गलत पहचान के कारण पुलिस ने एक ऐसे निर्दोष राज सिंह को पकड़ लिया था, जिसका इस हत्याकांड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था. हालांकि, अब असली आरोपी के चिह्नित होने के बाद राज सिंह को पुलिस कस्टडी से छोड़ दिया गया है. वहीं, इस बीच राज सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसके तेवर बेहद आक्रामक दिखाई दे रहे हैं.