दलित शख्स को बनाया गया राम मंदिर ट्रस्ट का महासचिव, ये है रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन की कहानी
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय की जगह रिटायर्ड IFS अधिकारी कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव बनाया है. हरदोई निवासी कृष्ण मोहन संघ से जुड़े रहे हैं. जानिए उनकी शिक्षा, प्रशासनिक करियर और नई जिम्मेदारी से जुड़ी बातें.
ADVERTISEMENT

Krishna Mohan
Story of Krishna Mohan:अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हाई-प्रोफाइल बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. चढ़ावा चोरी विवाद के बीच जहां चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर किया गया. वहीं चंपत राय की जगह लेने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने सर्वसम्मति से एक नया चेहरा चुना है. हरदोई जिले के रहने वाले और रिटायर्ड भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी कृष्ण मोहन अब राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महासचिव होंगे. उनकी इस नियुक्ति के साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट में दलित समाज का प्रतिनिधित्व एक बार फिर से मजबूती के साथ सुनिश्चित हो गया है.
