लेटेस्ट न्यूज़

बरेली: सपा संग आए शिवपाल, मौलाना ने बताया इसे बड़ी गलती, अखिलेश पर भी जमकर साधा निशाना

Bareilly News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हो रहे उपचुनावों को लेकर इस समय यूपी की सियासत गरम है. भाजपा (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हो रहे उपचुनावों को लेकर इस समय यूपी की सियासत गरम है. भाजपा (BJP) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बीच राजनीतिक तीखी बयानबाजी शुरू हो चुकी है. मैनपुरी लोकसभा सीट (Mainpuri By Election) सपा का ताकतवर गढ़ रही है और पार्टी ने यहां से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को चुनावी मैदान में उतारा है. अब चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने भी डिंपल यादव (Dimple Yadav) का समर्थन कर दिया है और वह भी डिंपल यादव को विजय बनाने के लिए चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतर चुके हैं. इसी बीच बरेली (Bareilly) में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Shahabuddin Razvi) का बड़ा बयान सामने आया है.