लेटेस्ट न्यूज़

गैंगस्टर एक्ट में बंद सपा विधायक नाहिद हसन जेल से रिहा, 10 माह से चित्रकूट जेल में थे बंद

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की कैराना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक नाहिद हसन को इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय से जमानत मिलने के…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की कैराना विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक नाहिद हसन को इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय से जमानत मिलने के बाद शनिवार की सुबह चित्रकूट की रगौली जेल से रिहा कर दिया गया. यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि सपा विधायक गैंगस्टर मामले में पिछले करीब दस महीने से जेल में निरुद्ध थे.