17 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इसके तुरंत बाद इन 3 राशियों के लोगों की बढ़ेगी मुसीबत
17 फरवरी को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण और इसके बाद सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकता है. कुछ राशियों के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने और ज्योतिषीय उपाय अपनाने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

1/7
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के बाद कर्क राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. सड़क पर चलते समय और वाहन चलाते समय बेहद सावधान रहें. पैसों के लेन-देन में किसी पर भी अंधा भरोसा न करें, वरना बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. "ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः" मंत्र का नियमित जाप करें.

2/7
फरवरी का महीना खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद हलचल भरा रहने वाला है. 17 फरवरी को कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. इसके ठीक बाद 19 फरवरी को सूर्य देव राहु के नक्षत्र 'शतभिषा' में प्रवेश करेंगे. इस दोहरे बदलाव से कुछ राशियों के जीवन में उथल-पुथल मच सकती है.

3/7
कन्या राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र (वर्कप्लेस) पर स्थितियां संवेदनशील हो सकती हैं. ग्रहण का प्रभाव आपके पेशेवर जीवन पर पड़ सकता है. ऑफिस की गॉसिप या राजनीति का हिस्सा न बनें. आपके विरोधी इस दौरान काफी सक्रिय रहेंगे और आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं. घर में बातचीत के दौरान अपनी भाषा पर संयम रखें और नकारात्मक लोगों से दूरी बना लें. प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल (अर्घ्य) अर्पित करें.

4/7
राहु के नक्षत्र में सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के मन में बेचैनी पैदा कर सकता है. इस दौरान आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है और भावनात्मक रूप से आप कमजोर पड़ सकते हैं. जल्दबाजी में करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला न लें. कोई भी निवेश या नया काम शुरू करने से पहले विशेषज्ञों या बड़ों की सलाह जरूर लें. "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का श्रद्धापूर्वक जप करें.

5/7
मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह बदलाव स्वास्थ्य और जेब दोनों पर भारी पड़ सकता है. खानपान में लापरवाही न बरतें, पुरानी बीमारियां फिर से उभर सकती हैं. बजट बिगड़ सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं. क्रोध और आवेश में आकर किसी से विवाद न करें, यह आपके लिए ही हानिकारक होगा. तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीना आपके लिए शुभ रहेगा.

6/7
17 फरवरी को लगने वाला यह ग्रहण कुंभ राशि में लग रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के समय सूर्य पीड़ित हो जाते हैं, जिससे उनका शुभ प्रभाव कम हो जाता है. चूंकि इसके तुरंत बाद सूर्य राहु के नक्षत्र में जा रहे हैं, इसलिए नकारात्मक प्रभावों की तीव्रता बढ़ सकती है. सभी राशियों को इस दौरान शांति और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है.

7/7
ग्रहण काल में और उसके बाद आने वाले कुछ दिनों तक दान-पुण्य करना विशेष फलदायी होता है. गरीबों को अनाज या लाल वस्त्र का दान करें. आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना आत्मबल बढ़ाता है. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें और सात्विक दिनचर्या का पालन करें.











