शादी वाले दिन दूल्हे ने भरी दुल्हन की मांग, तभी वहां पहुंचे किन्नरों ने लड़के के बारे में जो बताया वो सुनकर उड़े सबके होश
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शादी उस समय विवाद में बदल गई जब सात फेरों के बाद अगली सुबह दूल्हे की असलियत सामने आई. नेग लेने पहुंचे किन्नरों ने दूल्हे की पहचान उजागर की, जिसके बाद शादी वाले घर में हंगामा मच गया.
ADVERTISEMENT

1/8
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने शादी की खुशियों को देखते ही देखते हंगामे में बदल दिया. सात फेरे और शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद अगली सुबह दूल्हे की ऐसी असलियत सामने आई जिसे सुनते ही उसी शादी वाले गहरा में हंगामा मच गया.

2/8
यह घटना कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 13 फरवरी की रात बारात पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ पहुंची. नाच-गाना, जयमाला और पंडित द्वारा मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे भी संपन्न कराए गए. किसी को भी किसी तरह का संदेह नहीं हुआ.

3/8
अगली सुबह जब नेग लेने के लिए किन्नर मंडप के पास पहुंचे तो उनकी नजर दूल्हे पर पड़ी. उन्होंने उसे पहचान लिया और लड़की पक्ष को अलग से जानकारी दी कि दूल्हा पुरुष नहीं, बल्कि किन्नर है.

4/8
यह बात फैलते ही शादी वाले घर में पहले सन्नाटा छा गया और फिर जोरदार हंगामा शुरू हो गया. दूल्हे की सच्चाई उजागर होते ही कई बाराती और रिश्तेदार चुपचाप वहां से निकल गए.

5/8
लड़की के परिजनों ने तुरंत दूल्हे और उसकी मां को रोक लिया और उन पर धोखे से शादी कराने का आरोप लगाया. गांव के बुजुर्गों और पंडित की मौजूदगी में शक के आधार पर दूल्हे की जांच की गई, जिसके बाद सच्चाई पूरी तरह स्पष्ट हो गई.

6/8
लड़की के भाई ने बताया कि यह रिश्ता करीब छह महीने पहले तय हुआ था. उन्होंने लड़के का घर और लगभग दो बीघा जमीन देखकर शादी पक्की की थी. उनका कहना था कि यदि समय रहते यह सच सामने नहीं आता तो उनकी बहन का जीवन बर्बाद हो सकता था.

7/8
शादी में मौजूद पंडित ने बताया कि सुबह नेग के दौरान किन्नरों ने दूल्हे की पहचान की. इसके बाद लड़के पक्ष के लोग वहां से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन दूल्हे और उसकी मां को रोककर पुलिस को सूचना दी गई.

8/8
सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच घंटों बातचीत चली. सामाजिक मान-मर्यादा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए आपसी सहमति से शादी के खर्च और लेन-देन पर समझौता कर लिया गया. लड़की पक्ष ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी, इसलिए पुलिस ने कानूनी कार्रवाई नहीं की और दूल्हे को उसकी मां के साथ वापस भेज दिया गया.











