बागपत में भतीजे के साथ वेलेंटाइन डे मना रही थी चाची, पति ने पकड़ा तो सीधे करवा दी शादी
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के टिकरी गांव में वेलेंटाइन डे की रात एक महिला को उसके पति ने अपने ही भतीजे के साथ पकड़ लिया. मामला थाने पहुंचा, जहां समझौता न होने पर पति ने पत्नी की शादी भतीजे से करवा दी.
ADVERTISEMENT

1/7
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में वेलेंटाइन डे की रात रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया. यहां एक महिला को उसके पति ने अपने ही भतीजे के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिससे परिवार में बड़ा विवाद खड़ा हो गया.

2/7
जानकारी के अनुसार, पूजा नाम की महिला की शादी करीब 8 साल पहले पंकज से हुई थी. दंपति के दो बच्चे भी हैं और परिवार सामान्य रूप से जीवन व्यतीत कर रहा था.

3/7
बताया जा रहा है कि करीब 5 साल पहले पूजा और उसके जेठ के बेटे संजीव के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया था. दोनों के रिश्ते की भनक लंबे समय तक परिवार के किसी सदस्य को नहीं लगी.

4/7
वेलेंटाइन डे की रात पति ने पत्नी और भतीजे को एक साथ देख लिया, जिससे दोनों के रिश्ते का खुलासा हो गया. इसके बाद घर में जमकर हंगामा हुआ और मामला बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंच गया.

5/7
थाने में तीनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत और समझौते की कोशिश की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. विवाद गहराता देख पति ने अप्रत्याशित निर्णय लिया.

6/7
पति ने थाना परिसर में ही अपनी पत्नी की शादी अपने भतीजे से करवा दी. दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाई और इसके बाद दोनों को ही गांव से विदा कर दिया गया. यह दृश्य देखकर मौजूद लोग हैरान रह गए.

7/7
फिलहाल इस मामले में पुलिस को किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनकर पारिवारिक रिश्तों और सामाजिक मर्यादाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.











