लेटेस्ट न्यूज़

राहु-मंगल की युति से फरवरी में इन 3 राशियों पर मंडरा रहा है संकट, जानें बचने के उपाय

23 फरवरी 2026 को मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश से राहु-मंगल की युति बन रही है, जिससे अंगारक योग का निर्माण होगा. ज्योतिष अनुसार यह योग मेष, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक चुनौतियां ला सकता है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
2

1/7

राहु वर्तमान में शनि की राशि कुंभ में स्थित है. 23 फरवरी को जब सेनापति मंगल भी इसी राशि में आएंगे, तो राहु की नकारात्मक ऊर्जा कई गुना बढ़ जाएगी. यह संयोग मेष, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक और मानसिक मोर्चे पर कड़ी परीक्षा लेने वाला साबित हो सकता है.
 

1

2/7

ज्योतिष शास्त्र में राहु और मंगल को सबसे उग्र ग्रह माना गया है. 23 फरवरी 2026 को मंगल का प्रवेश कुंभ राशि में होने जा रहा है, जहां राहु पहले से ही विराजमान है. इन दोनों की युति से 'अंगारक योग' का निर्माण होगा, जो कुछ राशियों के जीवन में बड़ी उथल-पुथल मचा सकता है.
 

3

3/7

मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है. बेवजह के खर्चे आपके बजट को बिगाड़ सकते हैं और सुख-सुविधाओं में कमी महसूस होगी. विशेष रूप से अपने गहने या कीमती सामान का ध्यान रखें, चोरी की आशंका है. निवेश के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, आप ठगी का शिकार हो सकते हैं.
 

4

4/7

मकर राशि के जातकों के लिए यह अंगारक योग आर्थिक मोर्चे पर मुश्किलें खड़ी करेगा. यदि आप नया निवेश करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल रुक जाना ही बेहतर है. किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम है. वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए शांत रहें.
उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल में काले तिल डालकर दीपक जलाएं और काली चीजों का दान करें.

5

5/7

मंगल-राहु की यह युति आपके पेशेवर और निजी जीवन में भ्रम की स्थिति पैदा करेगी. आय के स्रोत अचानक बाधित हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ संवाद की कमी बड़े झगड़े का रूप ले सकती है. इसके अलावा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि चोट या दुर्घटना की संभावना बनी हुई है. संतान पक्ष की चिंता भी सता सकती है.
उपाय: प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और सफेद या पीली वस्तुओं (जैसे चावल, चने की दाल) का दान करें.

6

6/7

अगर आपकी राशि मेष, मकर या मीन है, तो इस दौरान क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में न लें. प्रतिदिन 'ओम रां राहवे नमः' और 'ओम अंगारकाय नमः' मंत्रों का जाप करें. अपनी वाणी पर संयम रखें ताकि समाज या कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान कम न हो.
 

7

7/7

राहु और मंगल के इस नकारात्मक प्रभाव को कम करने का सबसे अचूक उपाय महादेव की आराधना है. भगवान शिव की भक्ति आपके मन को शांति देगी और अंगारक योग के दुष्परिणामों को कम करेगी. नकारात्मकता से बचें और सकारात्मक सोच के साथ इस चुनौतीपूर्ण समय का सामना करें.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp