सूर्य ने कुंभ राशि में किया प्रवेश, मिड मार्च तक इन 4 राशियों के लोगों को मिलेगा खूब पैसा
13 फरवरी 2026 को Sun ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है और 15 मार्च तक वहीं रहेंगे. इस गोचर के दौरान सूर्य की युति शुक्र, बुध और राहु के साथ बनेगी, जबकि बृहस्पति की दृष्टि भी रहेगी.
ADVERTISEMENT

1/9
13 फरवरी 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य ने कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया है. वे यहां 15 मार्च तक रहेंगे. इस गोचर के दौरान सूर्य की युति शुक्र, बुध और राहु के साथ होगी, जबकि देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि सूर्य पर रहेगी. यह खगोलीय घटना करियर और आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव लाने वाली है.

2/9
मेष राशि वालों के लिए यह समय वरदान से कम नहीं है. सूर्य का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति में भारी सुधार लाएगा. आय के नए स्रोत मिलने से बैंक बैलेंस बढ़ेगा और संतान पक्ष से भी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. निवेश के लिए समय अच्छा है, बस जल्दबाजी से बचें.

3/9
वृष राशि के जातकों के लिए लंबे समय से फंसे हुए काम अब पूरे होंगे. धन का संचय यानी बचत करना आपके लिए आसान होगा. कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा और आप ऑफिस और घर के बीच एक बेहतरीन संतुलन बनाने में सफल रहेंगे.

4/9
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य बदलने वाला साबित हो सकता है. आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में लाभ देंगी. खर्चों में कमी आएगी और धन लाभ का प्रतिशत काफी ऊंचा रहेगा. यदि आप नौकरी में बदलाव देख रहे हैं, तो यह सही समय है.

5/9
सूर्य आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. कर्ज का बोझ कम होगा. हालांकि, आपको अपने क्रोध और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और संयमित व्यवहार से लाभ उठाएं.

6/9
मिथुन राशि वालों को यात्रा में सावधानी और खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. कर्क राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य और बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है. वहीं, सिंह राशि वालों को अपने रिश्तों और जीवनसाथी की सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए.

7/9
कन्या राशि के जातकों के लिए नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर के योग हैं, मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. वृश्चिक राशि वालों को घर-परिवार और माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. काम को टालने की आदत से बचें वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है.

8/9
तुला राशि वालों को संतान और अपनी सेहत की चिंता हो सकती है. मकर राशि के जातकों को आंखों की समस्या के प्रति सजग रहना चाहिए. मीन राशि वालों को करियर और रिश्तों में संवाद (Communication) बनाए रखना होगा ताकि कोई बड़ी गलतफहमी न हो.

9/9
सूर्य के इस गोचर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रतिदिन तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें. 'ओम सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें और रविवार के दिन गुड़ या गेहूं का दान करें. अपनी राशि के अनुसार सावधानी बरतें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें.











