चांदी फिर हो गई सस्ती और सोना हो गया महंगा, जानिए गोल्ड और सिल्वर के 16 फरवरी के लेटेस्ट रेट
सोमवार, 16 फरवरी को सर्राफा बाजार में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹1,315 बढ़कर ₹1,54,080 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी ₹2,949 गिरकर ₹2,39,484 प्रति किलो हो गई.
ADVERTISEMENT

1/7
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 16 फरवरी को सर्राफा बाजार में हलचल तेज है. जहां एक ओर सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया है, वहीं चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर आई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने आज के नए दाम जारी कर दिए हैं.

2/7
आज सोने की कीमतों में बड़ी तेजी दर्ज की गई है. शुक्रवार शाम को जो 24 कैरेट सोना (999 शुद्धता) ₹1,52,765 प्रति 10 ग्राम पर था, वह आज सोमवार सुबह ₹1,315 महंगा होकर ₹1,54,080 पर पहुंच गया है. निवेशकों के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

3/7
सोने के विपरीत, चांदी की कीमतों में आज जोरदार गिरावट आई है. सोमवार सुबह 999 शुद्धता वाली चांदी के दाम में ₹2,949 प्रति किलो की कमी देखी गई. शुक्रवार को चांदी ₹2,42,433 पर बंद हुई थी, जो आज गिरकर ₹2,39,484 प्रति किलो पर आ गई है.

4/7
ज्वैलरी के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने का रेट आज ₹1,41,137 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जो शुक्रवार को ₹1,39,933 था (यानी ₹1,204 की बढ़त). वहीं 23 कैरेट गोल्ड भी ₹1,310 महंगा होकर ₹1,53,463 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

5/7
अगर आप कम शुद्धता वाला सोना देख रहे हैं, तो 18 कैरेट सोना आज ₹1,15,560 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. वहीं 14 कैरेट सोना, जो शुक्रवार को ₹89,368 पर था, आज ₹769 बढ़कर ₹90,137 पर पहुंच गया है. सोने की हर कैटेगरी में आज बढ़त दर्ज की गई है.

6/7
ध्यान दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए ये दाम देशभर में मानक माने जाते हैं, लेकिन इनमें GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते हैं. जब आप शोरूम से गहने खरीदते हैं, तो टैक्स और मेकिंग चार्ज जुड़ने के कारण फाइनल रेट इनसे अधिक होता है.

7/7
बता दें कि IBJA शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों पर रेट्स जारी नहीं करता है. यही वजह है कि आज सोमवार सुबह सीधे शुक्रवार शाम के बंद भाव से तुलना की गई है. सोने की कीमतों में आई यह तेजी वैश्विक बाजारों में हो रहे बदलावों का भी असर हो सकती है.











