17 साल के भतीजे ने चाची पूजा के बेडरूम में जाकर मार दी गोली, अब ये वजह आई सामने
मेरठ के गणेशपुर गांव में 17 साल के भतीजे ने अपनी 32 वर्षीय चाची पूजा त्यागी को कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी. आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है.
ADVERTISEMENT

1/7
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां 17 वर्षीय भतीजे ने अपनी 32 साल की चाची पूजा त्यागी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.

2/7
घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है. उस समय पूजा अपने बेडरूम में सोफे पर बैठकर आराम कर रही थी. तभी आरोपी भतीजा कमरे में पहुंचा और उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

3/7
गोली चलने की आवाज सुनते ही घर के अन्य सदस्य कमरे की ओर दौड़े. वहां उन्होंने पूजा को खून से लथपथ फर्श पर तड़पते देखा जबकि आरोपी हाथ में तमंचा लहराते हुए घर से भागता नजर आया.

4/7
गणेशपुर गांव निवासी राजकुमार त्यागी के दो बेटे देवेंद्र और धर्मेंद्र हैं, जिनके परिवार एक ही घर में रहते थे. धर्मेंद्र खेती करता है जबकि आरोपी का पिता देवेंद्र सेना में तैनात है और दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटा था.

5/7
मृतका पूजा की शादी करीब चार साल पहले धर्मेंद्र से हुई थी. दोनों का छह महीने का एक छोटा बच्चा भी है. पिछले कुछ समय से दोनों परिवारों के बीच आपसी मनमुटाव की बातें भी सामने आ रही थीं.

6/7
घटना के कुछ देर बाद आरोपी मवाना थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पूछताछ में उसने बताया कि चाची पूजा अक्सर घर में झगड़ा और विवाद करती थीं, जिससे वह काफी परेशान था. इसी गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया.

7/7
पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद कर लिया है. अधिकारियों के अनुसार यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया. मवाना के सीओ पंकज लवानिया के मुताबिक प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद और गृह क्लेश सामने आया है.
