गन्ना बकाया और आवारा पशुओं को लेकर बीकेयू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, राकेश टिकैत भी शामिल
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जनपद में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार से भारतीय किसान यूनियन…
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जनपद में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार से भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है. बीकेयू की ओर से किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या से निजात समेत कई मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया गया है. इस धरने में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे रहे हैं. इस धरने की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत खुद कर रहे हैं.