लेटेस्ट न्यूज़

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को SC से झटका, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में याचिका खारिज

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अब्दुल्ला आजम की ओर से दाखिल की गई याचिका खारिज कर दी है. बता दें कि साल 2017 के यूपी चुनाव में अब्दुल्ला आजम रामपुर जिले की सुआर विधानसभा सीट से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे. फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े मामले में अब्दुल्ला आजम का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द करने का आदेश दिया था.