अतीक अहमद के लिए उमेश-राजू पाल के परिवार के जूतों की माला लेकर पहुंचा वकील, मचा बवाल

यूपी तक

28 Mar 2023 (अपडेटेड: 28 Mar 2023, 10:16 AM)

मंगलवार को उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) समेत तीन को उम्र कैद की सजा सुनाई. इस…

UP Tak
Google CTA

मंगलवार को उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) समेत तीन को उम्र कैद की सजा सुनाई. इस बीच कोर्ट में कई गजब के नजारे भी देखने को मिले. वकीलों ने पूर्व सांसद और बाहुबली नेता अतीक अहमद को फांसी की सजा देने के लिए नारे लगाए. ये नारे उस वक्त लगाए गए जब पुलिसकर्मी अतीक को लेकर कोर्ट के अंदर जा रहे थे. सबसे अजीब वाकया तो तब हुआ जब इस बीच एक वकील जूतों की माला लेकर अतीक अहमद को पहनाने पहुंच गया.

यह भी पढ़ें...

वकील का नाम वरुण देव पाल है. जब इस हरकत के बाद वहां मौजूद कैमरों का रुख वरुण देव पाल की तरफ हुआ, तो वह चिल्ला पड़े कि, ‘अगर मैं अतीक अहमद को जूतों की माला पहनाता हूं, तो यह पाल समाज और पूरे अधिवक्ता समाज के लिए खुशी की बात होगी.’ आपको बता दें कि उमेश पाल भी अधिवक्ता थे और पिछले दिनों प्रयागराज में उनकी हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का भी आरोप अतीक अहमद के परिवार पर ही है. खास बात यह है कि अभी अतीक अहमद को इन्हीं उमेश पाल के अपहरण से जुड़े 17 साल पुराने मामले में सजा हुई है.

जूतों की माला में राजू पाल और उमेश पाल के परिवार का जूता!

वकील वरुण देव पाल ने बताया कि इस माला में राजू पाल और उमेश पाल के परिवार के जूते हैं. आपको बता दें कि राजू पाल बीएसपी के विधायक हुआ करते थे और 2005 में दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का आरोप भी अतीक अहमद पर ही है.

जब अतीक अहमद को जूतों की माला पहुंचाने वाले वकील वरुण देव से पूछा गया कि आपको डर नहीं लगता, तो उन्होंने कहा, ‘हमलोग पाल समाज में जन्मे हैं. भेड़-बकरी चलाने वाली जाति कभी डरती नहीं. जंगल में रहने वाले कभी डरते नहीं हैं. उमेशा और राजू पाल के परिवार का जूता इसलिए लेकर आया हूं कि अगर इसे पहन सजा सुनेंगे तो उनके परिवारवालों को बड़ी खुशी होगी.’