UP इलेक्शन: कुंडा से चुनाव लड़ेंगे राजा भैया, पार्टी ने जारी की 11 उम्मीदवारों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों…

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है.

यह भी पढ़ें...

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार, पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने और किन-किन को दी टिकट?

  • प्रतापगढ़ की बाबागंज विधानसभा सीट से विनोद सरोज.

  • प्रयागराज की सोरांव विधानसभा सीट से सुधीर राय.

  • प्रयागराज की फाफामऊ विधानसभा सीट से लक्ष्मी नारायण जायसवाल.

  • जालौन की उरई विधानसभा सीट से विजय चौधरी अहिरवार.

  • गोंडा की गौरा विधानसभा सीट से डॉ. श्याम नारायण वर्मा.

  • बहराइच की कैसरगंज विधानसभा सीट से मोहम्मद हजरतदीन अंसारी.

  • जालौन की माधोगढ़ विधानसभा सीट से डॉ. बृजेश सिंह राजावत.

  • बदायूं की बिल्सी विधानसभा सीट से शैलेंद्र मिश्र.

  • सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से वीरेंद्र मौर्य.

  • एटा के जलेसरगंज विधानसभा सीट से धीरज धोबी.

‘थैंक्यू’ से लेकर ‘आप कौन’ तक, राजा भैया संग अखिलेश की दोस्ती का तल्खी में बदलने का किस्सा