Naveen Sir join Samajwadi Party: 'रोजगार विद अंकित' (RWA) के लोकप्रिय शिक्षक नवीन शर्मा (नवीन सर) ने औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है. वे जीएस (GS) और हिंदी पढ़ाने के लिए लाखों युवाओं के बीच प्रसिद्ध हैं. नवीन सर ने बताया कि उनका राजनीति में आने का फैसला यूपी पुलिस सिपाही भर्ती (60,244 पद) के पेपर लीक मामले के बाद उपजे हालात से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि 17-18 फरवरी 2024 को जब पेपर लीक हुआ, तो उन्हें लगा कि उनकी मेहनत और लाखों छात्रों का भरोसा टूट गया है. छात्र आंदोलन के दौरान उनके घर पर पुलिस भेजी गई और उनके परिवार को 'हाउस अरेस्ट' जैसा मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा. इस घटना ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि 'चाहे मैं कितना भी अच्छा पढ़ा लूं, लेकिन अगर फैसला लेने वाली कुर्सी पर गलत आदमी बैठा है, तो वह एक साइन से लाखों जिंदगियां बर्बाद कर सकता है.'
ADVERTISEMENT
नवीन शर्मा ने अखिलेश यादव के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह 'जोड़ने' की राजनीति (जैसे एक्सप्रेसवे, लैपटॉप वितरण) करते हैं, जबकि वर्तमान सरकार 'तोड़ने' और 'बुलडोजर' की राजनीति कर रही है. उन्होंने अखिलेश यादव के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही. मंच से उन्होंने नारा दिया: "यूथ सपा का और बूथ सपा का.'
नवीन सर ने 15 दिसंबर 2025 को अपनी आखिरी क्लास ली थी और तब से वे अपने पैतृक क्षेत्र बुलंदशहर की सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर काफी सक्रिय हैं. चर्चा है कि वे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में अपने बेटे की शादी से पहले मां कुसमा भांजे विक्रम सिंह के साथ भागी! 10 लाख और सोना भी गायब फिर ये हुआ
ADVERTISEMENT









