ममता के गढ़ में गरजे सीएम योगी! बोले- बीजेपी सरकार आते ही माफिया राज होगा खत्म और...

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. उन्होंने ममता सरकार पर माफिया राज और हिंदू विरोध का आरोप लगाते हुए बुलडोजर का खौफ दिखाया.

यूपी तक

• 10:07 AM • 20 Apr 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पश्चिम बंगाल दौरा इन दिनों देश की राजनीति में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. बंगाल की धरती पर कदम रखते ही योगी आदित्यनाथ ने अपने चिर-परिचित अंदाज में हिंदुत्व और सुशासन की हुंकार भरी. उनकी जनसभाओं में उमड़ी भारी भीड़ ने न केवल बीजेपी की ताकत का अहसास कराया, बल्कि टीएमसी के खेमे में भी हलचल पैदा कर दी है.

यह भी पढ़ें...

'दंगाइयों के खिलाफ भी चलता है बुलडोजर'

बंगाल की रैली में सीएम योगी के निशाने पर सीधे तौर पर ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार रही. उन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल में आज 'माफिया राज' हावी है, जो जनता के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है. माफियाओं को चेतावनी देते हुए योगी ने कहा, "बुलडोजर केवल सड़कें बनाने के काम नहीं आता, बल्कि दंगाइयों और माफियाओं का उपचार करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है." उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की तरह बंगाल में भी बीजेपी की सरकार बनते ही अपराधियों का सफाया किया जाएगा.

ममता बनर्जी पर तीखा कटाक्ष- 'हिंदू विरोध' का लगाया आरोप

ममता सरकार पर प्रहार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बंगाल की धरती जो कभी अध्यात्म और क्रांति की जननी थी, आज वहां हिंदुओं के अधिकारों का दमन किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते हिंदुओं के त्योहारों और अधिकारों का विरोध करती हैं. योगी ने जनता को भरोसा दिलाया कि बीजेपी के आने से ही बंगाल में सनातन संस्कृति और नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रहेंगे.

नरेश राय के पक्ष में मतदान की अपील

मुख्यमंत्री ने चुनावी मोर्चा संभालते हुए बीजेपी प्रत्याशी नरेश राय के समर्थन में वोट मांगे. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि बंगाल की समस्याओं का एकमात्र समाधान 'कमल' का बटन दबाना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि नरेश राय की विजय बंगाल में बदलाव की पहली सीढ़ी होगी.