अभय सिंह के गांव राजेपुर में पंचायत चुनाव का शोर, बाहुबली विधायक के साथ हैं लोग या विरोध में?

UP Panchayat Election 2026 Update: अयोध्या के बाहुबली विधायक अभय सिंह के गांव राजपुर में क्या है पंचायत चुनाव का माहौल? क्या सपा से निकाले जाने के बाद भी गांव विधायक के साथ है? देखिए यूपी तक की ये विशेष ग्राउंड रिपोर्ट.

यूपी तक

• 03:32 PM • 17 Feb 2026

follow google news

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में बाहुबली विधायक अभय सिंह के पैतृक गांव राजेपुर में दिनों आगामी पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट को लेकर चर्चा में है. अभय सिंह गोसाईगंज विधानसभा से विधायक हैं, वर्तमान में समाजवादी पार्टी से निष्कासित हैं और फिलहाल भाजपा के साथ हैं. राजेपुर गांव में अभय सिंह के परिवार का दशकों से राजनीतिक वर्चस्व रहा है. उनके बाबा प्रहलाद सिंह 35 साल तक गांव के प्रधान रहे, जिसके बाद उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य इस पद पर काबिज रहे. 

यह भी पढ़ें...

वर्तमान में विधायक के प्रतिनिधि और उनके करीबी रिश्तेदार ही गांव की सत्ता संभाल रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अभय सिंह के साथ खड़े हैं, चाहे वह सपा में रहें या भाजपा में. गांव के लोग विकास कार्यों (जैसे सड़कें, नालियां और खड़ंजा) से संतुष्ट नजर आ रहे हैं. 

पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि वे पूरी तरह तैयार हैं और सरकार जब भी चुनाव कराएगी, वे हिस्सा लेंगे. युवाओं का मानना है कि अयोध्या में पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है और वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के साथ हैं.