पीली वर्दी, हाथों में डंडा...ओपी राजभर ने कर दी अपनी ही सेना तैयार, किए बड़े दावे

रजत सिंह

09 Dec 2025 (अपडेटेड: 09 Dec 2025, 07:42 PM)

UP News: ओम प्रकाश राजभर अपनी सेना बना रहे हैं. इस सेना का नाम राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना रखा गया है. इसका जो वीडियो सामने आया है, वह बहुत वायरल है. इस सेना को लेकर ओपी राजभर ने कई बड़े दावे किए हैं.

OP Rajbhar, OP Rajbhar's army, Om Prakash Rajbhar, UP news, UP viral news, UP politics, Rashtriya Suheldev Sena, ओपी राजभर, ओपी राजभर की सेना, ओम प्रकाश राजभर, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी की राजनीति, राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना

UP News

Google CTA

UP News: हमारे खास कार्यक्रम 'पूर्वांचल की बात' में आपका स्वागत है. सोमवार से शुक्रवार आने वाले UP TAK के इस कार्यक्रम में आपको मिलता है उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र की राजनीति, जुर्म और वायरल खबरें. वो खबरें जो पूरे उत्तर प्रदेश पर अपना गहरा असर डालती हैं. आज 'पूर्वांचल की बात' में हम जिक्र कर रहे हैं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर यानी ओपी राजभर की. दरअसल पूर्वांचल में एक नई सेना बन रही है. ये सेना कोई और नहीं बल्कि ओपी राजभर बना रहे हैं. इस सेना के सैनिकों ने पीली वर्दी पहन रखी है और ये सैनिक ओपी राजभर के हर निर्देशों का पालन भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि ओम प्रकाश राजभर अपनी जबरदस्त सेना बना रहे हैं. इस सेना का नाम राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना रखा गया है. ओपी राजभर की सेना में तैनात जवानों को ट्रेनिंग खुद उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मी दे रहे हैं. इस सेना की जो वीडियो सामने आया है, वह सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है.

जवानों ने वर्दी भी पहन रखी है

ओपी राजभर अपनी जो सेना तैयार कर रहे हैं, उसका नाम आरएसएस यानी राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना है. ओपी राजभर का दावा है कि इस सेना से 1 लाख से अधिक युवा तैयार किए जाएंगे. ओपी राजभर का कहना है कि इस सेना में शामिल युवाओं को रिटायर्ड अधिकारी ट्रेनिंग देंगे. ओपी राजभर का दावा है कि इन सैनिकों की ट्रेनिंग उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में की जाएगी. इसी के साथ ही बिहार के भी ज्यादातर जिलों में इनकी ट्रेनिंग की जाएगी.

ओपी राजभर का कहना है कि राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के माध्यम से युवाओं को अनुभव दिया जाएगा. रिटायर्ड दारोगा, पुलिसकर्मी, बीडीओ इनको ट्रेनिंग देंगे और इन युवाओं को अनुभव मिलेगा.