जिस फूलपुर सीट से पंडित नेहरू बने थे पहली बार सांसद वहीं से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका? अटकलें तेज

आनंद राज

27 Sep 2023 (अपडेटेड: 20 Oct 2023, 06:29 AM)

इस बीच फूलपुर लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी का अपना पहला चुनाव लडने की अटकलें तेज हो गई हैं. आपको बता दें कि फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के नाम से एक पोस्टर लगाया है.

UPTak
Google CTA

Priyanka Gandhi News: देश में अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सत्ताधारी भाजपा से लेकर समूचा विपक्ष तैयारी में जुट गया है. एक कहावत काफी प्रचलित है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर गुजरता है. इसका सीधा-साफ मतलब यह है कि यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं और इनपर जिस पार्टी का अधिक कब्जा होगा, सरकार बनाने में उसकी राह आसान हो जाएगी. बता दें कि कांग्रेस पार्टी यूपी में पिछले काफी समय से हाशिए पर चल रही है. ऐसे में सूबे में पार्टी को मजबूत करने के लिए कवायद तेज हो गई है. यूपी की कुछ संसदीय क्षेत्रों में मजबूती से चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस ने रोडमैप तैयार किया है.

यह भी पढ़ें...

क्या प्रियंका लड़ेंगी फूलपुर से चुनाव?

इस बीच फूलपुर लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी का अपना पहला चुनाव लडने की अटकलें तेज हो गई हैं. आपको बता दें कि फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के नाम से एक पोस्टर लगाया है. पोस्टर में लिखा रहा, “उम्मीद की आंधी, प्रियंका गांधी.”

ऐसी खबर है कि आंतरिक सर्वे के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का यह पोस्टर लगाया है. पोस्टर में फूलपुर जीरो किलोमीटर का साइन बोर्ड बना हुआ है, जो चर्चा का केंद्र. इस पोस्टर में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की भी तस्वीर है. बता दें कि प्रयागराज अल्पसंख्यक वर्ग और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष की तरफ से पोस्टर लगाया गया है.

फूलपुर के अलावा इस सीट पर भी हैं अटकलें

सियासी जानकारों की मानें तो कांग्रेस पार्टी ने फूलपुर सीट के अलावा वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी को लेकर एक आंतरिक सर्वे कराया है. सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि प्रियंका गांधी अगर फूलपुर से 2024 का चुनाव लड़ती हैं तो उनके लिए यह बेहतर साबित हो सकता है. आपको बता दें कि वाराणसी लोकसभा सीट से वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद हैं.

पंडित नेहरू बने थे फूलपुर के पहले सांसद

मालूम हो कि गौरतलब कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1952 में फूलपुर सीट से जीत दर्ज की थी. इसके काफी समय बाद तक यह सीट कांगेस के पास रही, लेकिन पिछले तीन दशक से पार्टी के लिए इस सीट से कोई खुशखबरी सामने नहीं आई है.