CM योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए क्या कहा?

यूपी तक

01 Jul 2025 (अपडेटेड: 01 Jul 2025, 10:43 AM)

UP News: आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन है. सीएम योगी आदित्यनाथ समेत मायावती ने भी सपा चीफ को बधाई दी हैं.

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav birthday, Akhilesh Yadav news, cm ypgi, yogi adityanath, up news

Yogi Adityanath and Akhilesh Yadav

Google CTA

UP News: आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन है. सपा चीफ के जन्मदिन को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी हैं.

यह भी पढ़ें...

सोशल मीडिया X पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!. अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी की बधाई स्वीकार की और जबाव में ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद’ लिख सीएम योगी को शुक्रिया कहा.

मायावती ने भी दीं बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी सपा चीफ अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दीं. उन्होंने सोशल मीडिया X पर ट्वीट किया, समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में सांसद श्री अखिलेश यादव जी को आज उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई तथा उनके सुखी व दीर्घायु जीवन की भी ढेरों शुभकामनायें.