UP चुनाव: SP ने चुनाव आयोग से की ओपिनियन पोल पर रोक लगाने की मांग

समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले न्यूज चैनलों की ओर से दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल…

यूपी तक

• 09:09 AM • 23 Jan 2022

follow google news

समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले न्यूज चैनलों की ओर से दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के संबंध में 23 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है.

यह भी पढ़ें...

पत्र में एसपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है,

“उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के चुनावों की तारीखों का ऐलान 8 जनवरी 2022 को हो गया है, प्रथम चरण का नामांकन समाप्त हो गया है. प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे, अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च 2022 को होगा, जबकि मतगणना 10 मार्च 2022 को होगी. कई न्यूज चैनल ओपिनियन पोल दिखा रहे हैं, जिससे मतदाता भ्रमित हो रहा है और चुनाव प्रभावित हो रहा है. यह कार्य आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है. स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए न्यूज चैनलों की ओर से दिखाए जा रहे ओपिनियन पोल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए.”

नरेश उत्तम पटेल

एसपी की तरफ से यह पत्र चुनाव आयोग को ऐसे वक्त में लिखा गया है जब ज्यादातर ओपिनियन पोल में BJP गठबंधन को बढ़त का अनुमान जताया जा रहा है.

UP चुनाव: जानिए सर्वे में दिसंबर से कैसे बदला ट्रेंड, वोट शेयर में कौन किस पर भारी