पीएम मोदी को अपशब्द कहे जाने के मामले में अजय राय पर महोबा में दर्ज हुआ FIR, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की बढ़ीं मुश्किलें

नाहिद अंसारी

• 01:26 PM • 23 May 2026

Ajay Rai On PM Modi News: प्रधानमंत्री पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ महोबा में एफआईआर दर्ज की गई है.

ajay rai fir, mahoba police case, up congress chief, pm modi remark, bjp worker protest, viral video controversy

Ajay Rai and PM Modi News (File Photo)

Google CTA

Ajay Rai FIR News: प्रधानमंत्री पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ महोबा में एफआईआर दर्ज की गई है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया. यह मामला महोबा शहर कोतवाली में दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें...

बीजेपी नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

बीजेपी जिला कार्यसमिति सदस्य नीरज रावत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इस केस में अजय राय के साथ कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह और 30 अज्ञात समर्थकों को भी नामजद किया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 352, 196(1), 189(2) और 132 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

कार्यक्रम और रास्ता रोकने का भी आरोप

मामले में आरोप लगाया गया है कि नीट छात्रा से मुलाकात के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया गया और रास्ता भी रोका गया. पीएम मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई.

वीडियो को लेकर अजय राय ने दी सफाई

इस पूरे मामले पर अजय राय ने कहा है कि वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसे एआई की मदद से तैयार किया गया है. वहीं बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ समय पहले प्रधानमंत्री ने अजय राय के स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी, लेकिन अब उनका वीडियो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है.