RSS प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी की होगी मुलाकात! यूपी विधानसभा चुनाव को क्या लेकर एजेंडा होगा सेट?

UP News: RSS प्रमुख मोहन भागवत गोरखपुर से लखनऊ पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि यहां उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हो सकती है.

UP News

यूपी तक

• 01:40 PM • 18 Feb 2026

follow google news

Uttar Pradesh News: साल 2027 यानी अगले साल यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावों को लेकर भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस अपनी रणनीतियां बना रही हैं. जातिगत समीकरण भी साधे जा रहे हैं. इसी बीच लखनऊ में हो रही एक मुलाकात पर इस समय सभी सियासी पंडितों की नजर है. ये मुलाकात है यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की.

यह भी पढ़ें...

दरअसल आरएसएस चीफ मोहन भागवत गोरखपुर से लखनऊ पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि यहां उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी से हो सकती है. माना ये भी जा रहा है कि यूपी चुनावों को लेकर आरएसएस पूरी तरह से एक्टिव हो गया है.

शिशु मंदिर में हो सकती है ये मुलाकात

बताया जा रहा है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत की सीएम योगी से मुलाकात लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में हो सकती है. बुधवार शाम 8 बजे ये मुलाकात हो सकती है. इस मुलाकात पर यूपी के राजनीतिक दलों की भी नजर टिकी हो सकती है. विधानसभा चुनावों को लेकर भी ये मुलाकात अहम मानी जा रही है.

समरस समाज पर संघ प्रमुख का फोकस

बता दें कि आरएसएस चीफ इस समय यूपी दौरे पर हैं. संघ के 100 वर्ष होने पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में वह भाग ले रहे हैं और लोगों से संवाद कर रहे हैं. उनके बयानों में हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता, लालच या जबरन हो रहे मतांतरण पर रोक का भी जिक्र है. उन्होंने साफ कहा है कि जो लोग हिंदू धर्म में वापस आना चाहते हैं, उनकी घर वापसी के प्रयासों को गति दी जानी चाहिए. इसी के साथ वह अपने बयानों में समाज की स्थिरता के लिए संतुलित जनसंख्या पर भी जोर दे रहे हैं.