प्रयागराज निकाय चुनाव: वोटिंग से पहले जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार, पुराना इतिहास

Nikay Chaunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार खत्म हो गया है. 4 मई को नगर निगमों की 10 मेयर सीट…

यूपी तक

03 May 2023 (अपडेटेड: 03 May 2023, 03:45 PM)

follow google news

Nikay Chaunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार खत्म हो गया है. 4 मई को नगर निगमों की 10 मेयर सीट के लिए वोटिंग होनी है. इनमें प्रयागराज मेयर सीट भी शामिल है. पूरे प्रदेश की बात करें तो 4 मई को 10 मेयर के अलावा 830 पार्षदों, 104 नगर पालिका अध्यक्षों, 2776 नगर पालिका परिषद सभासदों, 276 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,682 नगर पंचायत सदस्य पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

वोटिंग से पहले जानिए प्रयागराज नगर निकाय चुनाव 2023 का पूरा हाल

प्रयागराज मेयर सीट पर चुनाव के लिए बीजेपी गठबंधन से गणेश केशरवानी, सपा गठबंधन से अजय श्रीवास्तव, बीएसपी से सईद अहमद, कांग्रेस से प्रभाशंकर मिश्रा प्रत्याशी बनाए गए हैं. मेयर चुनाव के लिए कुल 22 नामांकन हुए थे, जिनमें एक नाम वापसी हुई. यानी मेयर चुनाव के लिए 21 लोग प्रयागराज से मैदान में हैं.

इसके अलावा प्रयागराज से 100 निगम पार्षद, 8 नगर पंचायत अध्यक्ष और 104 नगर पंचायत सदस्यों का भी चुनाव होगा.

जानिए प्रयागराज मेयर चुनाव 2017 का कैसा था परिणाम

साल 2017 में प्रयागराज मेयर के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अभिलाषा गुप्ता को जीत मिली थी. अभिलाषा इससे पहले 2012 में भी प्रयागराज से मेयर चुनाव जीत चुकी थीं. हालांकि बीजेपी ने इस बार मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता का टिकट काट दिया.