रील के चक्कर में ट्रोल हो गईं सांसद जी, धान के खेत में कैमरामैन को क्या समझा रही हैं प्रिया सरोज!

रजत सिंह

• 12:19 PM • 11 Jul 2026

Priya Saroj Viral Video: मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज रील बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं. वायरल वीडियो में वह धान के खेत में कैमरामैन को सही एंगल सी शूट करने के निर्देश देती हुई नजर आ रही हैं.

UP Tak
Google CTA

Priya Saroj Viral Video: जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके सुर्खियों में रहने की वजह सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो है. प्रिया सरोज इस वायरल वीडियो में कुछ महिलाओं के साथ के धान रोपते हुईं नजर आ रही हैं. इसी दौरान उन्होंने कैमरामैन को सही एंगल से रील शूट करने का निर्देश दिया. हालांकि जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

धान रोपने वाले वीडियो पर विवाद

सांसद जी वायरल वीडियो में खेत में महिलाओं के साथ धान रोपने का तरीका सीख रही हैं. इसी दौरान किसी ने रील शूट किए जाने का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इस वीडियो में वो कैमरामैन को एंगल सही करने का आदेश देती हुई नजर आईं. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. अब लोग प्रिया सरोज पर जमीन से ज्यादा सोशल मीडिया पर रहने का आरोप लगा रहे हैं.

एथलीट रोहित से मिलकर लौटने पर रुकी

यह पूरी घटना उस दौरान हुई जब सांसद प्रिया सरोज जौनपुर के रहने वाले जैवलिन थ्रो खिलाड़ी रोहित यादव के परिवार से मिलकर लौट रही थीं. रोहित ने हाल ही में खेल में बड़ा मुकाम हासिल किया है. वापसी के समय रास्ते में खेतों में काम कर रही महिलाओं को देखकर वह अपनी गाड़ी से उतरती हैं और महिलाओं के बीच जाकर उनसे बातचीत करने लगती हैं.

यादव परिवार से हैं अच्छे संबंध

प्रिया सरोज के समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से काफी अच्छे रिश्ते हैं. पिछले दिनों जब डिंपल यादव अपनी दोनों बेटियों के साथ बनारस आई थीं, तब प्रिया सरोज लगातार उनके साथ दिखाई दी थीं. इसके अलावा संसद भवन में भी वह अक्सर डिंपल यादव के साथ नजर आती हैं.

पिता चाहते थे बेटे को मिले टिकट

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज पूर्वांचल में पासी समुदाय के एक बड़े नेता हैं. जानकारी के मुताबिक, तूफानी सरोज चुनाव में अपने बेटे को टिकट दिलाना चाहते थे. लेकिन पार्टी ने उनके प्रस्ताव के बाद बेटे के बजाय बेटी प्रिया को टिकट दिया. एमिटी यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई कर चुकीं प्रिया ने अपने पहले ही चुनाव में जीत दर्ज कर ली और मछलीशहर से सांसद बनी.

मंगेतर रिंकू सिंह के साथ चर्चा

नई नवेली सांसद प्रिया सरोज अंग्रेजी और भोजपुरी दोनों भाषाओं में बात करती हैं. वह अक्सर अपने मंगेतर और भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह के साथ भी अपनी तस्वीरों को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं. जिसके चलते सांसद जी के विरोधी उनके ऊपर अक्सर यह आरोप लगाते हैं कि वह जमीनी हकीकत से दूर रील और सोशल मीडिया की दुनिया में ज्यादा रहती हैं.