MOTN Survey: यूपी में आज हुए चुनाव तो NDA और INDIA में किसे मिलेंगी कितनी सीट, योगी-अखिलेश में कौन आगे?

यूपी तक

• 09:01 PM • 12 Feb 2025

इस बीच लोगों के मन में फिर एक बार यह सवाल तैर रहा है कि अगर आज उत्तर प्रदेश में चुनाव हुए तो कौन आगे रहेगा? बता दें कि आपके इस सवाल का जवाब इंडिया टुडे और C वोटर्स के Mood of the Nation Poll ने तलाश लिया है. खबर में आगे तफ्सील से जानिए सर्वे के आंकड़े क्या इशारा कर रहे हैं. 

Yogi Adityanath, Akhilesh Yadav

CM Yogi Adityanath & Akhilesh Yadav

Google CTA

MOTN Survey: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों ने सबको हैरान करके रख दिया था. चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा को कांग्रेस के नेतृत्व वाला 'इंडिया' गठबंधन 240 सीटों पर रोकने में कामयाब हो गया था. वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में भी 'इंडिया' गठबंधन ने भाजपा के अगुवाई वाले NDA गठबंधन को पछाड़ दिया था. सपा और कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) ने मिलकर यूपी में सबसे ज्यादा 43 सीटें जीतीं थीं. वहीं NDA गठबंधन 36 सीटें जीतने में कामयाब हो सका था. इन सब के बीच लोगों के मन में फिर एक बार यह सवाल तैर रहा है कि अगर आज उत्तर प्रदेश में चुनाव हुए तो कौन आगे रहेगा? बता दें कि आपके इस सवाल का जवाब इंडिया टुडे (India Today) और C वोटर्स के मूड ऑफ द नेशन सर्वे (Mood of the Nation Poll) ने तलाश लिया है. खबर में आगे तफ्सील से जानिए सर्वे के आंकड़े क्या इशारा कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

यूपी में कौन रहेगा आगे?

मूड ऑफ द नेशन सर्वे के आंकड़े के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगर आज चुनाव हुए तो NDA गठबंधन, इंडिया गठबंधन से आगे रहेगा. ताजा सर्वे में NDA को 43 से 45 जबकि इंडिया गठबंधन को 34 से 36 सीटें मिलने का अनुमान है. 

किस पार्टी को मिल सकती हैं कितनी सीटें

सर्वे के अनुसार, अगर आज चुनाव हुए तो यूपी में भाजपा 40 जबकि उसकी सहयोगी अपना दल और रालोद मिलकर 4 सीटें जीत सकती हैं. वहीं, विपक्षी सपा 30 और उसकी सहयोगी कांग्रेस 5 सीटें जीत सकती है. 

किसे कितना नुकसान और फायदा?

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में सपा ने सबसे ज्यादा 37 सीटें जीती थीं, लेकिन अब उसे 30 सीटें मिलने का अनुमान है. इस हिसाब से सपा को 7 सीटों का नुकसान है. वहीं, चुनाव में भाजपा ने 33 सीटें जीती थीं, लेकिन अब उसे 40 सीटें मिलने की बात कही जा रही है. इस हिसाब से भाजपा को 7 सीटों का फायदा है. वहीं, कांगेस ने 6 सीटें जीती थीं और अब उसके खाते में 5 सीटें जाती हुई बताई जा रही हैं. 

बसपा का फिर नहीं खुला खाता

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2019 में 10 सीटें जीतने वाली बसपा का 2024 के लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खुला था. वहीं, इस सर्वे में भी बसपा को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया गया है.