मोहसिन रजा बोले- ‘हम जब हिंदुत्ववादी होते हैं तो हमारे अंदर राष्ट्रवाद पैदा होता है’

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी तक ने राज्य सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता मोहसिन रजा से कई…

UP Tak

यूपी तक

• 03:19 PM • 23 Dec 2021

follow google news

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी तक ने राज्य सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता मोहसिन रजा से कई अहम सवाल पूछे हैं.

यह भी पढ़ें...

इस दौरान, अपने हालिया ‘हिंदुत्ववादी’ वाले बयान से जुड़े सवाल पर रजा ने कहा,

”हिंदू हमारी संस्कृति है. अगर हम अपनी संस्कृति से प्यार नहीं करते, अगर हम हिंदुत्ववादी नहीं हैं तो फिर हम मुसलमान भी नहीं हैं. अगर हम हिंदुत्ववादी नहीं हैं तो फिर हम मुसलमान कैसे हैं? हम जब हिंदुत्ववादी होते हैं तो हमारे अंदर राष्ट्रवाद पैदा होता है. हम हिंदुत्ववादी इसलिए हैं क्योंकि हमारा राष्ट्र हिंदू है.”

मोहसिन रजा

क्या उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी मुस्लिम उम्मीदवारों को भी उतारेगी? इस सवाल पर रजा ने कहा, ”हमारी पार्टी ने कभी ऐसा नहीं कहा है कि हम (मुस्लिमों को) टिकट नहीं देते. लेकिन कोई प्रत्याशी अप्लाई करता है, तो उसका फैसला संगठन उसकी रिपोर्ट के आधार पर करता है.”

वहीं, मुस्लिमों के वोट मिलने को लेकर उन्होंने कहा, ”2019 में हमें 8 फीसदी वोट मिला था मुस्लिम समाज का. इस बार हमें 15 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेगा मुस्लिम समाज का. यह मेरा मानना है क्योंकि हम मुस्लिमों के बीच में जाते हैं, उनके कार्य करते हैं. उनको जो योजनाओं का लाभ पहुंचाया है, उसके बारे में हम उनसे चर्चा करते हैं. तो वो बहुत संतुष्ट हमें दिखाई देते हैं.”

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर रजा ने कहा, ”हम इसलिए जीतेंगे क्योंकि हमने विकास किया है. हमने यूपी से भ्रष्टाचार और गुंडाराज खत्म किया है. हमने कोरोना काल में जीवन और जीविका पर जिस तरह का काम किया है, वो बहुत सराहनीय रहा है, इसकी पूरे देश में चर्चा हुई है और सभी लोगों ने सराहा है. हमने जो संकल्प लिया, उसे पूरा किया है.”

मोहसिन रजा से हुई पूरी बातचीत को आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं: