लखनऊ निकाय चुनाव: वोटिंग से पहले जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार, पुराना इतिहास

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 4 मई को वोटिंग होगी. 4 मई को नगर निगमों की 10 मेयर सीट…

Polling in Ghaziabad

यूपी तक

03 May 2023 (अपडेटेड: 03 May 2023, 06:14 PM)

follow google news

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 4 मई को वोटिंग होगी. 4 मई को नगर निगमों की 10 मेयर सीट के लिए वोटिंग होनी है. इनमें लखनऊ मेयर सीट भी शामिल है.

यह भी पढ़ें...

पूरे यूपी में 4 मई को 10 मेयर के अलावा 830 पार्षदों, 104 नगर पालिका अध्यक्षों, 2776 नगर पालिका परिषद सभासदों, 276 नगर पंचायत अध्यक्षों और 3,682 नगर पंचायत सदस्य पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. 

किस पार्टी से कौन लड़ रहा?

लखनऊ मेयर सीट पर इस बार महिला के लिए आरक्षित की गई है. इस सीट से चुनाव के लिए बीजेपी गठबंधन से सुषमा खर्कवाल, सपा गठबंधन से वंदना मिश्रा, बीएसपी से शाहीन बानो, कांग्रेस से संगीता जायसवाल प्रत्याशी बनाए गए हैं. बता दें कि मेयर चुनाव के लिए कुल 13 नामांकन हुए थे, जिनमें से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया. ऐसे में अब यहां से कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं.

इसके अलावा लखनऊ में 110 निगम पार्षद, 10 नगर पंचायत अध्यक्ष, 129 नगर पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए वोटिंग होगी.

मेयर चुनाव 2017 का कैसा था परिणाम

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा साल 2006 में पहली बार लखनऊ से मेयर चुने गए थे. वह साल 2017 तक लखनऊ के मेयर रहे थे. 2017 में दिनेश शर्मा यूपी के डिप्टी सीएम बने थे.