दम है तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को मुंबई से बाहर कर दो... सपा नेता राजीव राय ने राज ठाकरे को जमकर सुनाया

यूपी तक

• 03:50 PM • 08 Jul 2025

समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. राजीव राय ने राज ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि 'दम है तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को मुंबई से निकालकर दिखाओ.'

Rajeev Rai on Raj Thakrey

Rajeev Rai on Raj Thakrey

Google CTA

महाराष्ट्र में चल रहे भाषा के विवाद को लेकर घमासान मचा हुआ है. जहां एक तरफ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सभी राजनीतिक पार्टियां भी इस मुद्दे पर अपनी अपनी प्रतिक्रया दे रही है. इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने महाराष्ट्र में भाषा विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. राजीव राय ने राज ठाकरे पर हमला करते हुए कहा कि 'दम है तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को मुंबई से निकालकर दिखाओ.'

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश स्थित घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सपा सांसद राजीव राय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'प्रिय राज ठाकरे, कभी सोचा है आपने कि अभी तक महाराष्ट्र में आपकी राजनैतिक ताक़त क्यों नहीं बनी? जब कोई पूछता नहीं है तो मीडिया में आने के लिए गरीब हिन्दी भाषियों के साथ गुंडागर्दी करना आपकी कायरता की निशानी है. जिस हिंदी फिल्मों से आपके परिवार की अरबों की कमाई हुई, हिंदी सिनेमा ने बॉलीवुड की पहचान बनाई, कभी उनके खिलाफ क्यों नहीं बोलते? दम है तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को मुंबई से बाहर कर दो. अगर हिंदी भाषी गरीब रोजी रोटी के लिए महाराष्ट्र जाते है तो हजारों मराठी परिवार भी हिंदी सिनेमा के भरोसे ही चलता है.

मराठी भाषा संस्कार की भाषा है,गुंडागर्दी की नहीं

इस देश का कोई हिस्सा सिर्फ भाषा के नाम पर किसी के बाप का नही हो सकता. इस देश के हर हिस्से पर सभी देश वासियों का अधिकार है,जैसे हर मराठी मानुष का पुरे देश में सम्मान और अधिकार है. छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ आपके ही नहीं पूरे देश के हीरो हैं. याद रखिएगा इस देश की पहचान अतिथि देवों भव: के भाव से है. दो कौड़ी के गुंडागर्दी से नहीं और गुंडागर्दी का इलाज भी हो सकता हैं. ठीक से हो सकता है इसलिए आप आत्म चिंतन करिएगा.'