BSP MLA उमाशंकर सिंह के यहां इनकम टैक्स की रेड तो योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप भड़के, सख्त लहजे में ये सब बोल बैठे

यूपी तक

25 Feb 2026 (अपडेटेड: 25 Feb 2026, 03:15 PM)

UP News: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित घर पर आयकर विभाग की रेड पड़ी है. अब इसको लेकर योगी सरकार के अंदर ही विरोध होना शुरू हो गया है. यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सख्त लहजे में इसका विरोध किया है.

BSP MLA Umashankar Singh, MLA Umashankar Singh, Dinesh Pratap Singh, Yogi government Minister Dinesh Pratap Singh, Income Tax raid, Ballia BSP MLA, Umashankar Singh Income Tax raid, विधायक उमाशंकर सिंह

UP News

Google CTA

UP News: बलिया की रसड़ा सीट से बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ के गोमतीनगर स्थित आवास पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है. आज सुबह 7 बजे के करीब विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम पहुंची और उसके बाद से ये रेड शुरू हो गई. अब इस रेड को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. इस कार्रवाई के खिलाफ योगी सरकार के मंत्री ही उठ खड़े हुए हैं. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की इस कार्रवाई का विरोध किया है. मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर कठोर शब्दों में इस कार्रवाई की निंदा की है. उन्होंने विधायक उमाशंकर सिंह के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे दौर में कौन ऐसा संवेदन हीन राजनेता या संस्था हो सकती है जो उनके घर में छापेमारी करें. वैसे भी उनका सारा कारोबार ठप है. भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे.

जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं विधायक- दिनेश प्रताप सिंह

सोशल मीडिया पर योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने इसको लेकर पोस्ट लिखा है. उन्होंने लिखा,  उमाशंकर सिंह रसड़ा सीट जिला बलिया से विधायक हैं. उनके घर पर मेरी बेटी की शादी हुई है. आज आयकर विभाग के द्वारा रेड की जा रही है.

इसके बाद दिनेश प्रताप सिंह लिखते हैं, देश प्रदेश के राजनेता आयकर सहित सभी संस्थाओं को पता है कि उमाशंकर सिंह दो सालों से अधिक से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है. वर्तमान परिस्थितियों में उमाशंकर सिंह जी के लिए धनार्जन नहीं सांसे बचाने में ही सारा समय और धन व्यय हो रहा हैं. सभी व्यवसाय लगभग बंद हो गए है. आज अपने आवास में isolation में रह रहे हैं. विधानसभा का सत्र एक विधायक के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन एक घंटे के लिए भी नहीं जा सके.

‘घर पर नर्स या डॉक्टर को भी जाने की अनुमति नहीं’

दिनेश प्रताप सिंह ने आगे लिखा, इस समय उनके घर पर नर्स या डॉक्टर को भी जाने की अनुमति नहीं है. अगर उनके जीवन को  कोई हानि होती हैं तो ये संवेदन हीन संस्था जिम्मेदार होंगी. उन्होंने आगे लिखा,  इस प्रकार की परिस्थितियों में दुर्लभतम अपराधों में भी माननीय न्यायालय दया के आधार पर याचिका स्वीकार कर दोष मुक्त कर देते हैं.

कौन संवेदन हीन राजनेता या संस्था हो सकती है…

इसके बाद दिनेश प्रताप सिंह ने सख्त शब्दों में लिखा, इस कठिन दौर में भी कौन संवेदन हीन राजनेता या संस्था हो सकती हैं  जो ऐसी परिस्थितियों में भी राजनीतिक बदले की भावना से पीड़ा देने की सोच सकता है. प्रभु ऐसे लोगों को और संस्थाओं को सद्बुद्धि दे.

कैंसर से पीड़ित हैं विधायक

आपको बता दें कि उमा शंकर सिंह कैंसर से पीड़ित हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक उनके 2 ऑपरेशन हो चुके हैं. वह लखनऊ स्थित अपने आवास पर ही रह रहे हैं. वह पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं.  अब उनके घर पर जो रेड पड़ी है, उसमें 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. फिलहाल आयकर विभाग की इस कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं तेज कर दी हैं.

(संतोष शर्मा के इनपुट के साथ)