अखिलेश यादव को अगला PM बनने पर कितने लोग सहमत? MOTN सर्वे का आंकड़ा आया

यूपी तक

• 05:29 PM • 28 Aug 2026

MOTN Survey Akhilesh Yadav: India Today-C Voter के अगस्त 2026 के MOTN सर्वे में 1.7% लोगों ने अखिलेश यादव को अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए सबसे उपयुक्त माना. देखें टॉप पर कौन रहा?

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

Google CTA

उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एक बड़े नाम हैं. अब इंडिया टुडे और C वोटर के 'मूड ऑफ द नेशन' (MOTN) के अगस्त 2026 के लेटेस्ट सर्वे में अखिलेश यादव को लेकर एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सर्वे में लोगों से पूछा गया कि Who is best suited to be the next prime minister of India? यानी भारत का अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त कौन है?

यह भी पढ़ें...

इस सवाल के जवाब में लोगों ने अखिलेश यादव को अगला प्रधानमंत्री बनाने की बात कही है. अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश से आते हैं और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. ऐसे में यूपी के लिहाज से MOTN सर्वे का यह आंकड़ा खासा दिलचस्प है.

PM की पसंद में अखिलेश यादव भी शामिल

MOTN के अगस्त 2026 के सर्वे में प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त नेता के सवाल पर अखिलेश यादव को 1.7% लोगों का समर्थन मिला है.

सर्वे में प्रधानमंत्री पद की पसंद को लेकर अलग-अलग नेताओं के नाम पर लोगों ने अपनी राय दी. इसमें नरेंद्र मोदी (वर्तमान पीएम) को 48.7%, राहुल गांधी (नेता विपक्ष लोकसभा) को 27.1%, सी जोसेफ विजय (सीएम, तमिलनाडु) को 9.2% और ममता बनर्जी (पूर्व सीएम पश्चिम बंगाल) को 2% लोगों ने अगले प्रधानमंत्री के लिए सबसे उपयुक्त बताया. वहीं, अखिलेश यादव के पक्ष में 1.7% लोगों ने राय दी.

इसके अलावा अभिजीत दिपके (फाउंडर, CJP) को 1.3%, अरविंद केजरीवाल (पूर्व सीएम दिल्ली) को 1.2% लोगों ने अगला प्रधानमंत्री बनाने के लिए सबसे उपयुक्त बताया.

यूपी के अखिलेश यादव के लिए क्या है सर्वे का आंकड़ा?

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं. यूपी में सपा एक प्रमुख राजनीतिक दल है. ऐसे में देश के अगले प्रधानमंत्री के सवाल पर अखिलेश यादव के नाम को 1.7% लोगों द्वारा चुना जाना यूपी की राजनीति के लिहाज से चर्चा का विषय है.

कैसे किया गया सर्वे? 

देश के सभी राज्यों और लोकसभा क्षेत्रों में 1 जुलाई 2026 से 25 अगस्त 2026 के बीच अलग-अलग आयु वर्ग, जाति, धर्म और लिंग के 25,184 वयस्कों से उनकी राय पूछी गई. 

इसके अलावा पिछले 24 हफ्तों में 91,795 लोगों से ली गई राय का विश्लेषण भी सर्वे में शामिल किया गया. इस तरह कुल मिलाकर 1,16,644 लोगों की राय के आधार पर जनता का मूड समझने की कोशिश की गई है. सर्वे के आंकड़ों में मोटे तौर पर 3 फीसदी और बारीक स्तर पर 5 फीसदी तक का मार्जिन ऑफ एरर हो सकता है.

ये भी पढ़ें: यूपी में आज लोकसभा चुनाव हुए तो किसे कितनी सीटें? MOTN सर्वे में सामने आई तस्वीर