'चीन जमीन कब्जा रहा और विदेश सचिव चीनी राजदूत संग साथ काट रहे केक...' संसद में राहुल गांधी ने बोला तीखा हमला

यूपी तक

• 04:17 PM • 03 Apr 2025

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र पर अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार की आलोचना की. उन्होंने सीमा पर पूर्व स्थिति बहाल करने और सरकार के रवैये पर सवाल उठाए.

Rahul Gandhi News

Rahul Gandhi News

Google CTA

Rahul Gandhi News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और अमेठी सांसद राहुल गांधी ने पड़ोसी देश चीन को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की है. नेता प्रतिपक्ष ने संसद में शून्यकाल के दौरान चीन द्वारा भारतीय क्षेत्र पर अतिक्रमण करने का दावा किया. राहुल ने कहा कि चीन के साथ सीमा पर पूर्व की स्थिति बहाल होनी चाहिए और भारत उसकी भूमि वापस मिले. उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि चीन से भूमि वापस लेने के लिए क्या किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें...

राहुल ने चीन के अतिक्रमण का उल्लेख करते हुए दावा किया, "यह सर्वविदित है कि चीन हमारे 4000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर बैठा हुआ है. कुछ समय पहले मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि विदेश सचिव चीन के राजदूत के साथ केक काट रहे हैं."  उन्होंने आरोप लगाया, "चीन ने हमारा 4,000 वर्ग किमी क्षेत्र ले लिया, हमारे 20 जवान शहीद हो गए, लेकिन केक काटकर उनकी शहादत का जश्न मनाया जा रहा है."

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘मेरी जानकारी में यह भी आया है कि प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) और राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) ने चीन को पत्र लिखा है. इस बात की जानकारी हमें चीनी राजदूत ही दे रहे हैं, हमारे अपने लोग नहीं." कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम इसके पक्ष में हैं कि रिश्ते सामान्य होने चाहिए, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि पूर्व की स्थिति बहाल हो.’’

ये भी पढ़ें: बोर्ड भू-माफिया बन गया है...प्रयागराज में CM योगी ने वक्फ को लेकर जो कहा उसे जानिए

राहुल गांधी ने दावा किया, "किसी ने एक बार विदेश नीति के मामले में इंदिरा गांधी जी से पूछा था कि वह बायीं ओर झुकाव रखती हैं या दायीं ओर? उन्होंने जवाब दिया कि वह भारतीय है और सीधी खड़ी हैं. भाजपा और आरएसएस का एक अलग दर्शन है. जब उनसे दाएं या बाएं झुकाव के बारे में पूछा जाता है, तो वे कहते हैं कि वे आने वाले हर विदेशी के सामने सिर झुकाते हैं. यह उनकी संस्कृति और इतिहास का हिस्सा है."