बोर्ड भू-माफिया बन गया है...प्रयागराज में CM योगी ने वक्फ को लेकर जो कहा उसे जानिए
CM Yogi on Waqf Board: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बोर्ड पर भूमि अतिक्रमण का आरोप लगाया. प्रयागराज में एक जनसभा में उन्होंने वक्फ के मनमाने दावों पर सवाल उठाया और इसे भू-माफिया से जोड़ा.
ADVERTISEMENT

CM योगी. (फाइल फोटो)
CM Yogi on Waqf Board: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बोर्ड पर गरुवार को सीधा हमला करते हुए इस पर भूमि अतिक्रमण करने का आरोप लगाया और इस बात पर जोर दिया कि सार्वजनिक और ऐतिहासिक स्थलों पर इसका मनमाना दावा ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रयागराज के श्रृंगवेरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "आप यहां निषादराज की पौराणिक भूमि पर कब्जा देख रहे हैं ना. शहर में जगह-जगह वक्फ के नाम पर कब्जे किए गए हैं. यहां तक की कुंभ के समय भी बयान दिए गए कि कुंभ की भूमि भी वक्फ की है. हमने पूछा था- क्या वक्फ बोर्ड भू-माफिया बन गया है."
