योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज हुईं BJP नेता आशा मौर्य, फेसबुक पोस्ट में बयां किया दर्द

यूपी तक

10 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:21 PM)

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बीजेपी विधायक आशा मौर्य का दर्द और नाराजगी खुलकर सामने आ गई है.

BJP MLA Asha Maurya

BJP MLA Asha Maurya

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बीजेपी विधायक आशा मौर्य का दर्द और नाराजगी खुलकर सामने आ गई है. बताया जा रहा है कि देर रात तक सीतापुर की महमूदाबाद सीट से विधायक आशा मौर्या का नाम संभावित मंत्रियों की सूची में चर्चा में था, लेकिन अंतिम समय में उनका नाम हट गया और दूसरे नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल गई.
 

यह भी पढ़ें...

नाम कटने के बाद फूटा गुस्सा

मंत्रिमंडल विस्तार में नाम न आने के बाद आशा मौर्य ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि लगता है अब पार्टी को मौर्य समाज की जरूरत नहीं रह गई है और बाहर से आए दलबदलुओं को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है. आशा मौर्य ने अपनी पोस्ट में कहा कि उन्होंने वर्षों तक पार्टी और संगठन के लिए काम किया, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया. उन्होंने यह भी लिखा कि वह अपने समाज और सम्मान की लड़ाई आगे भी लड़ती रहेंगी.

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी चर्चा

आशा मौर्य की इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में कई नेताओं के नाम आखिरी समय तक चर्चा में रहे, लेकिन अंतिम सूची में बदलाव होने से कुछ नेताओं और उनके समर्थकों में नाराजगी देखने को मिल रही है.फिलहाल आशा मौर्य की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन उनके बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल जरूर बढ़ गई है.