औरंगजेब की तारीफ में सपा के अबू आजमी से भी आगे गए सहारनपुर से कांग्रेस MP इमरान मसूद, तारीफों के पुल बांधे

UP News: औरंगजेब को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी का बयान चर्चाओं में हैं. अबू आजमी ने औरंगजेब को आतताई मानने से इनकार किया है. अब औरंगजेब की तारीफ सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी की है.

imran masood

संतोष शर्मा

• 03:39 PM • 04 Mar 2025

follow google news

UP News: औरंगजेब को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी का बयान चर्चाओं में हैं. अबू आजमी ने औरंगजेब को आतताई मानने से इनकार किया है. उन्होंने कहा है कि वह क्रूर और असहिष्णु शासक नहीं थे. बल्कि उन्होंने कई मंदिरें भी बनवाई थी. औरंगजेब के बारे में गलत इतिहास दिखाया जा रहा है. बता दें कि अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का भी औरंगजेब को लेकर बयान सामने आया है. 

यह भी पढ़ें...

इमरान मसूद ने बताया औरंगजेब को अखंड भारत का बादशाह 

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद औरंगजेब को आतताई नहीं बल्कि अखंड भारत बनाने वाला बादशाह बताया है. इमरान मसूद ने औरंगजेब की जमकर तारीफ की है. इमरान मसूद ने कहा है कि एक फिल्म से इतिहास मिट नहीं सकता. जो इतिहास लिखा है, उसे मिटाया नहीं जा सकता. 

औरंगजेब को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, लोगों को औरंगजेब को लेकर सही ज्ञान मिलना चाहिए. औरंगजेब इस देश का 49 साल तक बादशाह रहा. वह आतताई कैसे हो सकता है? इमरान मसूद ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए आगे कहा, औरंगजेब के शासन में देश की जीडीपी कहां थी? वह हिंदुस्तान का बादशाह था. इमरान मसूद ने आगे कहा, कैलाश मानसरोवर को किसने विजय कराया? बर्मा तक अखंड भारत किसने बनाया? यह सब औरंगजेब के जमाने में था. 

मुगल इसी मिट्टी में हुए और यहीं खत्म हुए- इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने औरंगजेब को लेकर आगे कहा, आज मुगलों के वंशज बर्तन मांज कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. मुगल यही पैदा हुए और इसी मिट्टी में खत्म हो गए. वह अंग्रेज थे जो लूट कर चले गए. बहादुर शाह जफर के दोनों बच्चों का कत्ल इसलिए किया क्योंकि उसने आत्मसमर्पण नहीं किया था.

इमरान मसूद ने इस दौरान भाजपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति पता नहीं इस देश को कहां लेकर जाएगी. नफरत की राजनीति से देश का नुकसान होगा. आप 25 करोड़ लोगों को साइड नहीं कर सकते.