लोकसभा में हंगामे के बीच पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल, ध्वनिमत से मिली मंजूरी

यूपी तक

• 03:36 PM • 29 Jul 2026

पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाए गए एंटी पेपर लीक बिल को लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया. बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी.

Anti Paper Leak Bill Lok Sabha News

Anti Paper Leak Bill Lok Sabha News

Google CTA

Anti Paper Leak Bill Lok Sabha News: पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाए गए एंटी पेपर लीक बिल को लोकसभा ने विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया. बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. बाद में सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई और चर्चा पूरी होने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के जवाब के बाद विधेयक को संशोधनों के साथ मंजूरी दे दी गई.

यह भी पढ़ें...

कुछ समय के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

लोकसभा में बुधवार को भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी रही. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित हुआ. हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी. इसके बाद सदन की बैठक दोबारा शुरू हुई और बिल पर चर्चा आगे बढ़ी. जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामत ने चर्चा की शुरुआत की.

सरकार और विपक्ष के बीच हुई तीखी बहस

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इसी बीच राज्यसभा में विपक्षी दलों ने एक दिन पहले सीपीएम के दिल्ली कार्यालय पर हुई रेड का मुद्दा उठाया. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए सरकार को घेरा. वहीं, सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है. उन्होंने कहा 'स्टूडेंट एक्टिविस्ट के तौर पर मैं भी दो बार गिरफ्तार हुआ हूं.'

डॉ. जितेंद्र सिंह के जवाब के बाद पास हुआ बिल

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर हुई चर्चा का जवाब केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिया. उन्होंने बिल के उद्देश्यों और इसकी जरूरत पर सरकार का पक्ष रखा. इसके बाद विपक्ष के हंगामे के बीच ही सदन ने संशोधनों के साथ इस विधेयक को पारित कर दिया. 
एंटी पेपर लीक बिल को लोकसभा में ध्वनिमत से मंजूरी दी गई. अब इस विधेयक से जुड़ी आगे की संसदीय प्रक्रिया जारी रहेगी. सरकार का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है.